वायरल न्यूज़

75 की भीड़ में खूंटा गाड़कर बैठा है 76 मगर कोई ढूंढ नहीं पाएगा, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 6, 2025, 12:06 PM IST

Optical Illusion Puzzle: ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करने से पता चलेगा कि आपका दिमाग आखिर कितना तेज है। इसमें आपको गणित के 75 के बीच बैठे 76 को खोजने का चैलेंज मिलेगा।

Image

आज पता चलेगा आपकी नजर कितनी तेजी से चीजों को खोज सकती हैं। (Photo/TNN)

Optical Illusion Puzzle: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी निवास करती है, मगर इनमें कुछ ही लोग होते हैं जिनका दिमाग बेहद तेज होता है। कुछ लोगों की नजरें भी बाज जैसी तेज होती हैं। इनमें जिनका दिमाग और नजर दोनों तेज होती हैं वो वाकई जीनियस कहलाते हैं। मगर कभी आपने सोचा है आपका दिमाग आखिर कितना तेज है। अगर खुद के दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आज गजब के चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं।

आसन नहीं चैलेंज सॉल्व करना

वायरल चैलेंज ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ा है जिसे हल करना सभी के लिए आसान नहीं होने वाला है। चैलेंज वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 75 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 75 नंबर की इस भीड़ में एक जगह 76 नंबर भी खूंटा गाड़कर बैठ गया है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि इस चैलेंज के लिए आपको सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।

अगर दिए गए समय में आपने चैलेंज पूरा कर लिया तो आपको सुपर जीनियस मान लिया जाएगा। अगर आपने दस सेकंड में भी जवाब तलाश कर लिया तो बेहद बड़ी बात मानी जाएगी। हालांकि अभी तक भी जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

गोल घेरे में देखिए जवाब

brain Test Puzzle

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना वाकई बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article