वायरल न्यूज़

आइंस्टीन का चेला ही छिपा S ढूंढ पाएगा, वरना कोशिश करके हार गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 22, 2024, 08:02 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 5 लिखा है। मगर इसमें एक जगह पर S भी छिपा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज मिला है।

Image

वायरल तस्वीर को जल्द से जल्द हल करने का चैलेंज मिला है।

Optical Illusion Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार मानी जाती है। यहां हर रोज ऐसी वीडियो और तस्वीरें वायरल होती हैं जो दिमाग घुमा देती हैं। मगर इन सबमें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें सबसे ज्यादा मजेदार होती हैं। इन तस्वीरों में कुछ रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज हम एक ऐसी ही गजब तस्वीर तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे आइंस्टीन का चेला ही तय समय में हल कर पाएगा।

तस्वीर में छिपा है S

वायरल हो रही तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 5 नंबर लिखा नजर आएगा। मगर जानते हैं कि इसी तस्वीर में एक जगह पर अंग्रेजी का S भी लिखा हुआ नजर आता है। अगर जीनियस हैं तो पलक झपकते हुए चैलेंज को सॉल्व कर लेंगे। हालांकि आपने पांच सेकंड के भीतर जवाब तलाश कर लिया तो भी आपको आइंस्टीन का चेला मान लिया जाएगा।

हालांकि अभी तक जवाब तलाश नहीं कर पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा। तस्वीर में नजर आ रहे गोल घेरे में देखिए जवाब सामने ही है।

देखिए जवाब

Brain Test

देखिए जवाब

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे बेहद जल्दी खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article