वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बकरी की भीड़ में छिपकर बैठा है बकरा, कोई पशु प्रेमी ही खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 3, 2025, 09:35 PM IST

Brain Test Challenge: वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ बकरी लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में हर जगह सिर्फ इसी जानवर का नाम लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि बकरी की भीड़ में एक जगह बकरा भी छिपा हुआ है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Brain Test Chllenge: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर का धोखा। यानी ऐसा कुछ जिसमें सवाल का जवाब नजर के ठीक सामने हो, मगर उसे खोजना उतना ही मुश्किल हो। आज एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ बकरी लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में हर जगह सिर्फ इसी जानवर का नाम लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि बकरी की भीड़ में एक जगह बकरा भी छिपा हुआ है।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

मगर बकरी की भीड़ में बकरा ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप पशु प्रेमी हैं तो जरूर सवाल का जवाब खोज निकालेंगे। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तभी आपको विजेता माना जाएगा।

हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है। पता चलेगा कि आखिर बकरी की भीड़ में बकरा कहां जाकर छिप गया है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखें जवाब

देख लिया ना बकरी के भीड़ में बकरा ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article