वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ गंगाधर को ही नहीं दिखेगा छिपा हुआ 'चीता', खोज लिया तो कहलाएंगे 'शक्तिमान'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 07:39 AM IST

Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, उसमें से छिपा हुआ 'चीता' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, इसके लिए आपके पास 15 सेकंड का समय है।

Image

आखिर कहां छिपा है 'चीता'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • छिपा हुआ 'चीता' ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढने के लिए महज 15 सेकंड का समय

Optical Illusion Vision Test: इंटरनेट पर यूं तो हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, वो थोड़ा पेचीदा है। यानी उसे सॉल्व करना नामुमकिन है। लेकिन अगर आप इन तस्वीरों से लगाव रखते हैं और ऐसी तस्वीरों (Optical Illusion Viral News) को हमेशा सॉल्व करते हैं तो यह आपके लिए बाएं हाथ का खेल है। हालांकि, ये इतना भी आसान नहीं है, जितना आप समझ रहे हैं। वैसे देखा जाए तो ऐसी तस्वीरों को सॉल्व करने से दिमाग की सोचने की शक्ति काफी हद तक बढ़ जाती है।

दिए गए इस तस्वीर की बात की जाए तो इसमें एक 'चीता' छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप 'चील की निगाह' रखते हैं तो आपको यह आसानी से दिख जाएगा, नहीं तो आप इसे ढूंढते रह जाएंगे। वैसे इस तरह की तस्वीरें पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इससे उनका दिमाग एक जगह केंद्रित हो पाती है। ऐसे में अगर आप खुद को 'गंगाधर' साबित नहीं करने देना चाहते तो इस तस्वीर की पहेली झट से सॉल्व करके दिखाइए, तभी 'शक्तिमान' कहलाएंगे। इससे आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) भी काफी मजबूत होगा। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Eye Test) की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय दिया है।

Optical Illusion Vision Test (1)

ये रहा 'चीता'

आखिर कहां छिपा है 'चीता'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने 'चीता' ढूंढ लिया तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर आप अभी भी 'चीता' ढूंढने में सफल नहीं हो पाए हैं तो एक बार कोशिश करके देख लीजिए, शायद इस बार आपको दिख जाए। नहीं तो ज्यादा परेशान मत होइए। ऊपर दिए गए तस्वीर में आप लाल सर्कल को देखिए, जहां आपको छिपा हुआ 'चीता' दिख जाएगा। अब अगर आप चाहे तो अपने चहेतों और रिश्तेदारों को भी परेशान कर सकते हैं और उन्हें यह तस्वीर भेजकर उनके भी 'दिमाग का दही' कर सकते हैं। इससे आपको उनके आईक्यू लेवल (IQ Level) का भी अंदाजा लग जाएगा।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article