वायरल न्यूज़

Viral Video: दुबई में इतने रुपए की मिल रही है एक मूली, कीमत सुनकर भारतीयों के होश उड़े

Viral Video: सोशल मीडिया पर दुबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मूली की कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए। कई लोगों को तो इस सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

Image

दुबई में एक मूली की कीमत (तस्वीर साभार- @ratan.hse_officer)

Viral Video: इस दुनिया में सैकड़ों देश हैं और सभी देशों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं भी हैं। इतना ही नहीं हर देश का रहन-सहन, खान-पान भी अलग है। इसके अलाव हर जगह महंगाई भी अलग है। इतना ही नहीं हर देश में सामान के दाम भी अलग हैं। कुछ जगहों पर सामान काफी महंगे मिलते हैं, तो कुछ जगहों पर काफी सस्ते सामान उपलब्ध होते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मामले कई बार छाए रहते हैं। इसी कड़ी में दुबई का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक मूली की कीमत सुनकर हर कोई दंग रह गया। कई लोगों को तो सच्चाई पर भी यकी करना मुश्किल हो रहा है।

ये तो हम सब जानते हैं भारत में खाने-पानी के कई चीजों आपको सस्ती मिल जाती है। उन्हीं चीजों की कीमत दूसरी जगहों पर बढ़ जाती है, जिनके बारे में जानकर कई बार लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दुबई से एक ऐसा वीडियो सामने, जो चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स मॉल के अंदर मूली खरीदने गया था। लेकिन, जब उसने एक मूली खरीदी तो उसकी कीमत सुनकर उसके भी होश उड़ गए। भारत में आप मूली 10, 20 या फिर 30 रुपए किलो खरीदते हैं। लेकिन, दुबई में एक पीस मूली कीमत 60 रुपए हैं सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। हो सकता है कई लोगों को इस पर यकीन नहीं हो रहा होगा। तो इस वीडियो को देख लें...

दुबई में मूली की कीमत

वीडियो देखकर आपको भी अब जरूर यकीन हो गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'aishatotalha' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दुबई में इतनी महंगाई। एक ने लिखा- हमारे यहां तो 10 रुपए किलो है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article