वायरल न्यूज़

OMG: स्नैक्स के पैकेट में निकला दिल शेप वाला चिप्स खा गई महिला, गंवा दिए 1 करोड़ रुपये

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 02:54 PM IST

Ajab Gajab News: महिला ने 'रेडी सॉल्टेड' नाम की चिप्स की एक पैकेट खरीदी। जब वह चिप्स खाने लगी तो उसके हाथ में एक अजीबोगरीब शेप वाली चिप्स आई। इसकी शेप दिल के शेप की तरह थी। सैगर को चिप्स के शेप का पैकेट इतना शानदार लगा कि उन्होंने इसकी फोटो क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

Image

चिप्स (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने खरीदी थी चिप्स
  • पैकेट में निकला दिल शेप वाला चिप्स
  • खाने के बाद महिला को हुआ पछतावा

Ajab Gajab News: किसी-किसी की किस्मत बहुत जोरदार होती है। अचानक किसी लॉटरी में वह करोड़ों रुपये जीत जाता है। इसी तरह किसी-किसी की किस्मत बहुत बुरी होती है और वह एक ही झटके में करोड़ों रुपये गंवा देता है। ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला की किस्मत भी इतनी ही बुरी थी। इस महिला ने एक ही झटके में करोड़ों रुपये जीतने का अवसर गंवा दिया। दरअसल, महिला ने स्नैक्स के पैकेट में निकला दिल शेप वाला चिप्स खा लिया। बाद में महिला को पता चला कि इसकी कीमत एक करोड़ रुपये थी।

'द मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने एक स्नैक्स का पैकेट खरीदा था। इसमें उसे दिल शेप वाली चिप्स मिली। तब महिला को पता नहीं था कि यह अकेला चिप्स उन्हें 99 लाख 50 हजार रुपये दिला सकता था। जब महिला को असलियत पता चली तो उनके पास पछताने के सिवा कोई और चारा नहीं था। 40 साल की इस महिला का नाम डॉन सैगर है। जो ब्रिटेन के एक सुपरमार्केट में काम करती हैं। 15 फरवरी को सैगर जब अपनी जॉब पर गईं तो उनके पास थोड़ा समय बचा हुआ था।

एक झटके में गंवा दिए एक करोड़ रुपये

वह उस दिन अपने दो बच्चों के साथ नौकरी पर गई थीं। बच्चों की जिद पर उन्होंंने 'रेडी सॉल्टेड' नाम की चिप्स का एक पैकेट खरीदा। यह आलू के चिप्स का पैकेट था। वह चिप्स खाने लगीं। इस दौरान उनके हाथ में एक अजीबोगरीब शेप वाली चिप्स आई। इसकी शेप दिल के शेप की तरह थी। सैगर को चिप्स के शेप का पैकेट इतना शानदार लगा कि उन्होंने इसकी फोटो क्लिक की और फिर इसे खा लिया। उन्हें चिप्स का शेप इतना परफेक्ट लगा था कि इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। फोटो जब उनके दोस्तों ने देखा तो उन्हें बताया कि 'वॉकर्स कंपनी' ने यूनिक हार्ट शेप वाला चिप्स लाकर देने वाले को 99 लाख 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सैगर को जब यह मालूम हुआ तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कंपनी का ऑफर 20 मार्च तक था, जिसे उन्होंने गंवा दिया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article