Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन नजारों (Funny Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ताऊ का ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसने अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो (Old Man Stunt Viral Video) को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। यकीन मानिए, इस वीडियो (Stunt Video) को देखने के बाद एक पल आप भी सन्न रह जाएंगे और ठहाके लगाए बिना नहीं रह पाएंगे।
इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। खासकर, भारत में तो आपको हर जगह एक से एक टैलेंट देखने को मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। इनमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के टैलेंट शामिल होते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप एक बुजुर्ग का ऐसा टैलेंट देखेंगे, जिसे देखकर जवानों का भी दिमाग चकर जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ताऊ सिर पर लट्ठ को घुमा रहे हैं। जिस अंदाज में ताऊ बैलेंस बनाकर लट्ठ को घुमा रहे हैं, उसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि लोग बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। तो आप भी पहले इस अनोखे नजारे का आनंद उठाएं...
ताऊ का हाहाकारी अंदाज
ताऊ का अंदाज देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'hr34_haryanvi' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रह हैं। किसी का कहना है कि ताऊ ने इस उम्र में भी गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि क्या हाहाकारी अंदाज है भाई। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलेगा।
