Video: लड़की को लगी थी इतनी अधिक भूख, सीधा पहुंच गई शेर की थाली से खाने, आगे जो हुआ..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 20, 2023, 09:25 PM IST

Viral Video: लड़की को इतनी जोरों की भूख लगती है कि वह सीधा शेर के साथ उसके ही प्लेट में खाना खाने पहुंच जाती है। जो वीडियो सामने आया है, वह लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। आप भी वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे।

Viral Video: हिम्मत एक ऐसी चीज है, जिससे लोग बड़े से बड़ा काम कर जाते हैं। इंसान की हिम्मत के सामने जंगल के खूंखार से खूंखार जानवर भी हार मान जाते हैं। एक तरफ शेर को जंगल का राजा कहते हैं, वहीं दूसरी तरफ शेर को भी इंसान ने अपने काबू में करके रखा है। आपने देखा होगा कि शेर अपने तेज दांतों से बड़े से बड़े जानवर को चीरकर रख देता है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है, वह लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में एक लड़की की हिम्मत देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

girl with lion

शेर की प्लेट में लड़की ने खाना खाया (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को बहुत ही जोरों की भूख लगी थी। इसके बाद लड़की सीधा शेर की थाली में खाना खाने पहुंच जाती है। इसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कई बार शेर के साथ मजाक करना लोगों को भारी भी पड़ जाता है और खूंखार जानवर उन्हें अपना शिकार बना लेता है। हालांकि, इस वीडियो में जरा सा भी नहीं लग रहा है कि शेर के सामने लड़की घबराई हुई है। ऐसा लग रहा है कि लड़की को शेर से जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed