वायरल न्यूज़

Dance Video: ओल्ड कपल ने किया ऐसा गर्दा डांस, नजारा देख दिल बाग-बाग हो जाएगा, यूजर्स बोले - हाय.. क्या मोहब्बत है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 7, 2023, 07:13 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग दंपती कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इससे प्यारा तो और कुछ हो ही नहीं सकता।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • ओल्ड कपल ने किया जबरदस्त डांस
  • डांस देख यूजर्स हुए दीवाने
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Old Couple Dance Viral Video: इंटरनेट पर एक डांस वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक ओल्ड कपल पार्टी में डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आना तय है। इस पार्टी के दौरान इस ओल्ड कपल ने इतना खतरनाक डांस किया कि आप देखते रह जाएंगे और आपकी नजरें इनसे नहीं हटेंगी। ओल्ड कपल के डांस मूव्स देख यूजर्स की निगाहें भी हटने का नाम नहीं ले रहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला ने काले रंग की ड्रस पहनी है तो वही उनके पार्टनर ने व्हाइट और खाकी रंग की पैंट शर्ट और टाई पहनकर पार्टी में गदर मजा दी है। आलम ये है कि लोग बार-बार ओल्ड कपल की डांस वीडियो को स्क्रॉल करके देख रहे हैं। पार्टी में बज रहे 'कमॉन एवरीबॉडी-कमॉन एवरीबॉडी' के म्यूजिक पर इस ओल्ड कपल ने हैरतअंगेज डांस कर महफिल ही लूट ली है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये डांस ऊर्जा का पूरा पिटारा है।

ओल्ड कपल ने किया खूबसूरत डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मेरे जीवन में इस प्रकार की ऊर्जा की आवश्यकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं चाहता रहा कि वीडियो ख़त्म न हो। अब तक इस वीडियो पर एक हजारों से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'cctvidiotss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article