Girl Dance in Plane: दिल्ली मेट्रो के बाद अब एक लड़की का प्लेन में डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बहुत ही शॉर्ट ड्रेस पहनकर प्लेन में डांस करने लगती है। लड़की को ऐसा करता देखकर लोग भड़क गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की विवाह फिल्म के गाने 'मिलन की जल्दी है' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान प्लेन में बैठे बाकी यात्री बस लड़की को देखते रह जाते हैं।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं शिबा खान
प्लेन में डांस कर रही लड़की का नाम शिबा खान है, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। शिबा के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि अब तो इन इंफ्लुएंसर्स ने हद कर दी है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'दीदी, शायद पैंट पहनना भूल गई हैं। फिलहाल, शिबा खान का वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
