वायरल न्यूज़

महा आलसी लोगों के लिए मार्केट में आई मटर छीलने वाली मशीन, यूजर्स बोले- कहां जाएंगे इतना टाइम बचाकर

Viral Video:वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लास्टिक की छोटी सी मशीन में मटर डालकर लीवर को घुमाने से मटर पीछे की तरफ जाता है और दवाब से मटर के दाने बाहर आ जाते हैं। इन्हें इकट्ठा करने के लिए मशीन में एक डब्बा भी लगा हुआ है।

Image

मार्केट में आई मटर छीलने की मशीन (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सर्दियों के मौसम में लोग मटर की तरह-तरह की रेसिपी बनाकर खाते हैं। ज्यादातर लोगों को मटर की रेसिपी खाना पसंद होता है। कई लोगों को मटर की सब्जी अच्छी लगती है तो कुछ लोगों को इसे पीसकर बनाया गया निमोना खूब भाता है। हालांकि, घर की महिलाएं कई बार मटर छीलने में अकुचाती हैं। इसी क्रम में मार्केट में अब मटर छीलने वाली मशीन आ गई है। जिन लोगों के लिए मटर छीलना थकाने वाला काम होता है, उनके लिए यह मशीन किसी वरदान की तरह है।

मटर छीलने वाली मशीन वायरल

सोशल मीडिया पर इस मशीन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट की जनता भी इस मशीन से काफी इम्प्रेस हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लास्टिक की छोटी सी मशीन में मटर डालकर लीवर को घुमाने से मटर पीछे की तरफ जाता है और दवाब से मटर के दाने बाहर आ जाते हैं। इन्हें इकट्ठा करने के लिए मशीन में एक डब्बा भी लगा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स काफी इंप्रेस हो गए हैं। देखें वीडियो-

इस मशीन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर @outofdecor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- इस मैनुअल वेजी ट्विस्टर से आप आसानी से मटर छील सकते हैं। यह मशीन फटाफट सब्जी तैयार करने के लिए जरूरी चीज है।⁠ इस प्रोडक्ट को 'वेजी ट्विस्टर मैनुअल मटर पीलर मशीन' नाम दिया गया है। बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लाइक और शेयर कर रहे हैं। कई लोग इस महाआलसी लोगों के लिए परफेक्ट गैजेट बता रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article