वायरल न्यूज़

Valentine Day से पहले निब्बी से मिलने पहुंचा था निब्बा, मां ने रंगे हाथों पकड़ा और चप्पलों से बना दिया 'मुरब्बा'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 11, 2023, 08:07 PM IST

Girlfriend Boyfriend Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका की मां को देखकर प्रेमी छिप जाता है। इसके बाद प्रेमिका की मम्मी अपना चप्पल उतारती हैं और प्रेमी की जमकर धुनाई करती हैं। मम्मी अपनी बेटी यानी प्रेमिका की भी चप्पल से धुनाई करती हैं।

Image

प्रेमी-प्रेमिका की धुनाई (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे से पहले हो जाती है प्रेमी-प्रेमिका की धुनाई
  • प्रेमिका की मम्मी ने दोनों की चप्पल से की धुनाई
  • वीडियो देखकर यूजर्स को दोनों पर आ गया तरस

Girlfriend Boyfriend Video: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इससे पहले प्रेमी-प्रेमिका वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका अपने लवर को खूबसूरत गिफ्ट दे रहे हैं और मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंच गया था। हालांकि, यह उसकी जिंदगी का सबसे बुरा डिसीजन था। दरअसल, प्रेमिका की मम्मी को इस बात की खबर लग गई। इसके बाद वह अपने हाथ में चप्पल लेकर प्रेमी-प्रेमिका के पास पहुंच गई।

प्रेमी-प्रेमिका की जमकर होती है कुटाई

मम्मी के पहुंचने पर जो होता है, उसे देखकर आप प्यार करने से तौबा कर लेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका की मां को देखकर प्रेमी छिप जाता है। इसके बाद प्रेमिका की मम्मी अपना चप्पल उतारती हैं और प्रेमी की जमकर धुनाई करती हैं। मम्मी की धुनाई के बाद प्रेमी वहां से भाग निकलता है। इसके बाद मम्मी अपनी बेटी यानी प्रेमिका के पास पहुंच जाती हैं और उसकी भी चप्पल से धुनाई शुरू कर देती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग प्रेमी-प्रेमिका के जमकर मजे ले रहे हैं। देखें वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि वैलेंटाइन वीक प्रेमी-प्रेमियों के लिए ही होता है और वह इसके हर दिन को खास बनाना चाहते हैं। इसे वह अपने लवर के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। ऐसे में बेचारे पकड़े जाएं और उनकी जमकर पिटाई हो जाए तो उनके लिए बुरी बात है। कुछ सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं प्रेमी तो किसी तरह वहां से भाग निकलता है, लेकिन प्रेमिका बेचारी की जमकर पिटाई होती है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article