वायरल न्यूज़

Mother's Market: भारत में इस जगह है दुनिया का सबसे अनोखा मार्केट, सिर्फ महिलाएं लगा सकती हैं दुकान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 07:20 PM IST

Mother's Market: मदर्स मार्केट को स्थानीय भाषा में खैरबंद बाजार अथवा नुपी कैथल कहते हैं। महिलाएं यहां कई पीढ़ियों से दुकान लगाती हैं। यहां हैंडीक्राफ्ट सामान से लेकर खिलौने, कपड़े, खाने का सामान, ब्यूटी प्रोडक्टर्स, सब्जियां, मसाले, मीट और घरों में इस्तेमाल होने वाले सामान बिकते हैं।

Image

अनोखा मार्केट (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • मणिपुर में है इमा मार्केट या मदर्स मार्केट
  • एशिया का सबसे बड़ा महिला मार्केट
  • 6,000 महिलाएं लगाती हैं दुकान

Mother's Market: आज हम आपको देश के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां सिर्फ महिलाएं काम करती हैं। यहां पुरुष दुकानदारों की एंट्री बैन है। मणिपुर की राजधानी इंफाल में यह अनोखा मार्केट है। इस मार्केट को इमा मार्केट या मदर्स मार्केट कहा जाता है। इसे महिलाएं संचालित करती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह मार्केट महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाला एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां लगभग 6,000 महिलाएं दुकान लगाती हैं।

इस मार्केट में पुरुष दुकानदारों की एंट्री बैन

स्थानीय भाषा में मदर्स मार्केट को खैरबंद बाजार अथवा नुपी कैथल कहते हैं। महिलाएं यहां कई पीढ़ियों से दुकान लगाती हैं। इस मार्केट में हर तरह के सामान मिलते हैं। यहां हैंडीक्राफ्ट सामान से लेकर खिलौने, कपड़े, खाने का सामान, ब्यूटी प्रोडक्टर्स, सब्जियां, मसाले, मीट और घरों में इस्तेमाल होने वाले सामान बिकते हैं। कुछ लोगों ने साल 1948-52 के बीच मार्केट की जमीन को खाली करवाना चाहा था लेकिन यहां काम करने वाली महिलाओं ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था।

चार मंजिला इमारत में लगती है मार्केट

सबसे बड़ी बात यह है कि लंच के समय महिलाएं यहां इकठ्ठा होती हैं और सामाजिक, आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करती हैं। इस मार्केट से पुरुषों का दूर-दूर तक वास्ता नहीं होता है। महिलाएं ही यहां का सारा काम करती हैं। आपको बता दें कि पहले यह मार्केट शेड्स में लगा करता था। बाद में इंफाल म्युनिसिपल कांउसिल ने इस जगह चार मंजिला इमारत बनवा दी। अब महिलाएं अपनी दुकानें इसी इमारत में लगाती हैं। मणिपुर के गजेटियर 1786 के अनुसार, यह मार्केट कई सौ साल पुराना है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article