Mother Son Emotional Video : मां-बेटे का प्यार बेहद अनमोल होता है। इसे साबित करने के लिए किसी भी उदाहरण की जरूरत नहीं होती, लेकिन मां-बेटे के प्रेम का एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। इसे वीडियो इतना इमोशन कर देने वाला है कि शायद ही कोई हो जिसकी आंखें नम न हों। दरअसल ये वीडियो उस मां का है जो अपने बेटे के कोमा से बाहर आने का इंतजार कर रही है और जब उसकी इच्छा पूरी होती है तो अपने आप को रोक नहीं पाती है। इसी के बाद वो महिला अपने बेटे से लिपटकर रोने लगती है।
16 दिन से कोमा मे था बेटा
ये कहानी गुइ नामक उस बच्चे की है जो जन्म लेने के बाद से डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नामक एक दुर्लभ स्किन डिजीज से ग्रसित है। ये बीमारी इस बच्चे के लिए इतनी घातक होगी ये किसी ने सोचा ही नहीं था। दरअसल, बीमारी के चलते बच्चा 16 दिन से कोमा में था। आपको बता दें कि, डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा एक त्वचा रोग है जो कि शरीर में टाइप VII कोलेजन प्रोटीन की कमी होने से हो जाती है। इस प्रोटीन को बाइंडिंग प्रोटीन के तौर पर भी जाना जाता है। इस बीमारी में गुइ के पैरेंट्स ने उसका बेहिसाब ख्याल रखा। गौरतलब है कि, 16 दिन तक कोमा में रहने के बीच 14 दिन तक उसे इंट्यूबेशन में रखा गया था।
क्या है वीडियो में
जन्म के बाद से गुइ की काफी बीमार रहने लगा था। यही कारण है कि वो 16 दिन तक कोमा में रहा। होश में आते ही उसकी आंखें अपनी मां को आस-पास ढूंढ़ने लगीं और न मिलने पर वो जोर-जोर से रोने लगा। थोड़ी देर जब बाद उसकी मां को बेटे के होश में आने की खबर मिली तो वे दौड़ते हुए इंट्यूबेशन रूम में आईं और उसे देख इमोशनल हो गईं। तभी वो खुद को रोने से नहीं पाईं और बेटे गुइ से लिपट कर काफी रोईं। इसी दौरान बच्चे को भी रोते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इंस्टाग्राम पर जब लोगों ने इस वीडियो को देखा तो वे भी काफी इमोशन हो गए। कई लोगों ने इसे देखा और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने तो गुइ के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की। एक यूजर ने लिखा कि, 'गुइ को काफी गंभीर निमोनिया की बीमारी थी, इसीलिए वो कोमा में चला गया। दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'अपनी मां को देखकर बच्चे ने जो रिएक्शन दिया है उसने मेरे दिल को दो हिस्सों में बांट दिया है। परिवार को ढेर सारा प्यार।'
