वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे के स्वागत के लिए सासू मां ने किया इतना खूबसूरत डांस, टकटकी लगाकर देखते रह गए बाराती

Dance Video: देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ चुकी है। वहीं दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर जाने के लिए तैयार है। इसी बीच वहां पर घरातियों और बारातियों की भीड़ उमड़ी हुई है। आप देख पाएंगे कि तभी दूल्हे की सासू मां पर सबकी नजर जाती है।

Image

सासू मां का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dance Video: भारत में शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस तो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता ही है, लेकिन शायद ही आपने देखा होगा कि दुल्हन की मां यानी दूल्हे की सासू मां अपने डांस से बारातियों को झूमने पर मजबूर कर दे। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें दूल्हे की सासू मां का डांस देखकर आपका भी दिल झूम उठेगा। सोशल मीडिया पर सासू मां के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ चुकी है। वहीं दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर जाने के लिए तैयार है। इसी बीच वहां पर घरातियों और बारातियों की भीड़ उमड़ी हुई है। आप देख पाएंगे कि तभी दूल्हे की सासू मां पर सबकी नजर जाती है। देखा जा सकता है कि सासू मां अपनी बेटी के दूल्हे राजा के लिए बहुत ही खूबसूरत डांस करने लगती है। सासू मां फिल्मी गानों पर इतना धमाकेदार डांस करती है, जिससे शादी का माहौल खुशनुमा हो जाता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि पूरा बैंक्वेट हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। वहीं दुल्हन की मां अपने डांस से छा जाती है। दरअसल, दूल्हे की एंट्री पर दुल्हन की मां वेलकम डांस करती है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा भी अपनी सासू मां के डांस पर खुशी से मुस्कुराने लगता है। सासू मां जिस तरह का डांस करती है, उनकी एनर्जी, आत्मविश्वास और एक्सप्रेशंस लोगों का दिल जीत लेते हैं। आप देख पाएंगे कि लगातार वहां मौजूद लोग हूटिंग और तालियों से उनका हौसला बढ़ाते हैं। वीडियो को @bollygarageweddingchoreography नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article