वायरल न्यूज़

पार्क में फोन पर बतियाने में अपना ही बच्चा भूल गई महिला, हैरान कर देगा वायरल VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 12, 2025, 10:03 AM IST

Today Viral Video: बताया गया कि महिला पार्क में अपने बच्चे के साथ घूमने पहुंची थी। यहां वो फोन पर बात करती है और इसमें इतना व्यस्त हो गई कि खुद के बच्चे को ही साथ ले जाना भूल गई। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी का भी दिमाग घुमा देगा।

Image

पार्क में फोन पर बतियाने में अपना ही बच्चा भूल गई महिला, हैरान कर देगा वायरल VIDEO

Today Viral Video: सोशल मीडिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो पार्क में फोन पर बात करने में इतनी व्यस्त हो गई कि खुद का बच्चा ही साथ ले जाना भूल गई। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इस वीडियो में देखेंगे कि महिला फोन पर बात करते हुए सड़क से गुजर रही है। उसका पूरा ध्यान फोन पर बात करने में ही है। इधर एक शख्स चिल्लाते हुए महिला के पीछे भागा चला आ रहा है।

पार्क में अपना बच्चा भूल गई महिला

हैरान होंगे महिला उसे भी नजर अंदाज करते हुए बस आगे बढ़ती जा रही है। शख्स अब चिल्लाते हुए महिला के बिल्कुल करीब पहुंच गया। इसमें देखेंगे कि शख्स के हाथ में एक नन्हा बच्चा है। फ्रेम में अभी तक पूरे मामले में का पता नहीं चलता। मगर अगले ही सेकंड जो कुछ दिखा उसने नेटिजन्स को चौंका कर रख दिया। दरअसल शख्स के हाथ में जो बच्चा था वो उसी महिला का था। मगर महिला फोन पर बात करने के चक्कर में अपने ही बच्चे को पार्क से लेना जाना भूल गई।

एक्स पर देखें वायरल वीडियो

इधर शख्स की चिल्लाहट जब बेहद करीब से आने लगी तब महिला ने पीछे मुढ़कर देखा। अब अंजान शख्स की गोद में उसी महिला का बच्चा था। इधर अपने बच्चे को अनजान शख्स की गोद में देखकर तुरंत दौड़कर आई और अपने लाल को गोद में उठा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। मालूम हो वायरल वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article