हाथी को इस धरती पर सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक माना जाता है। ये ज्यादातर समूह में रहना पसंद करते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है हाथी अपने बच्चों को कैसे रखती है। अगर उस पर कभी मुसीबत आ जाए तो कैसे मदद करती है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का एक छोटा सा बच्चा जंगल से निकलकर जब सड़क पर नहीं चढ़ पाता है तो कैसे हाथी और हथिनी उसकी मदद को आगे दौड़ते हैं। एक सूंड से नीचे से ऊपर की तरफ धक्का देता है तो दूसरा उसे ऊपर खींचने मदद करता है।
वन अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। 17 सेकंड के इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा सड़क किनारे फंसा हुआ दिखाई दे रहा है और वह खुद को ऊपर की ओर उठा नहीं पा रहा है। यह सब नजारा मादा हाथी और एक दूसरा हाथी पास में खड़ा होकर देख रहा होता है। जिसके बाद वह दोनों उसको बचाने के लिए दौड़ते हैं।
सड़क किनारे संघर्ष कर रहा हाथी के बच्चे को सड़क पर धकेलने में भी कामयाब हो जाते हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। इसलिए कहा जाता है कि मां का दिल हर रूप में एक जैसा होता है। चाहे वो इंसान हो या जानवर। जब बच्चा गिरता है, तो वही मां होती है जो सबसे पहले उसे उठाती।
जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "यह वाकई बहुत खड़ी ढलान है! मदद करने वाले हाथ देखकर बहुत अच्छा लगा", दूसरे यूजर ने लिखा: "शिशु हाथी सबसे प्यारे होते हैं।", तीसरे यूजर ने लिखा: "सर, कृपया वीडियो को असली आवाज के साथ देखें। लोग इतने पास खड़े हैं। हाथी डरे हुए और घबराए हुए हैं।" वहीं पर चौथे यूजर लिखा: "हाथियों में इंसानों के डर की चिंता साफ़ दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि वे सुरक्षित होंगे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
