वायरल न्यूज़

Savings के लिए पाई-पाई जोड़कर पैसे रख रहा था शख्स, गुल्लक तोड़ते ही टूट गया दिल

एक शख्स अपने पैसों की बचत करने के लिए उन्हें गुल्लक में छिपा-छिपाकर रख रहा था, लेकिन जब उसे पैसों की जरूरत पड़ी और उसने गुल्लक को तोड़कर अपने पैसे निकालने चाहे तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। आगे क्या हुआ आप इस वीडियो में खुद देख लें।

Image

पैसे निकालने के लिए तोड़ा गुल्लक (Instagram/@rapout2.0)

इंसान अगर चार पैसे कमाता है तो वह उनमें से दो पैसों की बचत कर करके रखता है। ताकि ये पैसे उन दिनों में काम आएं जब उसे उनकी जरूरत हो। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए लोग RD, SIP, FD, और तरह-तरह के फाइनेंसियल इंवेस्टमेंट करते हैं। ऐसे में कुछ लोग थोड़े बहुत पैसों की और बचत करने के लिए उन्हें गुल्लक में छिपाकर रखना शुरू कर देते हैं।

गुल्लक तोड़ा तो उड़े होश

कुछ ऐसा ही किया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाले शख्स ने। लेकिन उसकी बचत के सारे पैसे गुल्लक में रखे-रखे ही बर्बाद हो गए। दरअसल, इस शख्स ने बड़ी मेहनत से एक-एक पाई जोड़कर कुछ पैसों को गुल्लक में रखा था। लेकिन एक दिन उसने जब उन पैसों को निकालने के लिए अपना गुल्लक तोड़ा तो उसके होश ही उड़ गए। दरअसल, गुल्लक में रखे सारे पैसों में दीमक लग गए थे और वे उन नोटों को कुतर चुके थे। यह देख किसी भी इंसान के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वीडियो में शख्स को गुल्लक के अंदर से दीमक लगे नोटों को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

शख्स की बदकिस्मती पर लोगों ने जताया अफसोस

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rapout2.0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां की लोगों ने शख्स के बदकिस्मती पर अफसोस जताया तो कुछ लोगों ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article