वायरल न्यूज़

Video: रेलवे स्टेशन पर दिल जीत ले गया यह नजारा, RPF वालों ने जो किया उसकी जमकर हो रही तारीफ

चलने में असमर्थ एक महिला बुजुर्ग यात्री की RPF अधिकारी ने मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

RPF अधिकारी ने महिला बुजुर्ग यात्री की मदद की (Instagram/@adultsociety)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मथुरा जंक्शन पर RPF के जवानों ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

RPF अधिकारी ने बुजुर्ग यात्री की ऐसे की मदद

वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया जा रहा है कि मथुरा जंक्शन पर एक बुजुर्ग महिला यात्री को चलने-फिरने में दिक्कत थी। ऐसे में वह स्टेशन पर ही काफी देर तक बैठी रही ताकि कोई आए और उनकी मदद करे। जब वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक अधिकारी की नजर उस महिला यात्री पर पड़ी तो वे उनके पास गए और उनसे पूछा कि उन्हें क्या परेशानी है। इस पर बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह चलने में असमर्थ है, इसलिए उसे मदद की जरूरत है। बुजुर्ग महिला यात्री की बात सुनकर अधिकारी ने बिना देर किए उनकी मदद करने का फैसला किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी बुजुर्ग महिला यात्री को सहारा देते हुए एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए उन्हें गोद में उठा लेते हैं और बुजुर्ग महिला यात्री को लेकर चल पड़ते हैं।

Video देख भावुक हुए लोग

रेलवे अधिकारी का यह छोटा-सा काम लोगों के दिल को छू गया। फिलहाल उनका यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग RPF अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं। कुछ लोगों ने कहा कि वर्दी की असली पहचान तभी होती है, जब उसके साथ इंसानियत भी जुड़ी हो। वहीं कई लोगों ने रेलवे और RPF की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम लोगों का भरोसा और सम्मान दोनों बढ़ाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article