वायरल न्यूज़

Viral Video: चिम्पैंजी से मजाक करना पड़ा भारी, शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, देखकर हवा निकल जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 21, 2023, 04:53 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चिम्पैंजी को एक शख्स परेशान कर रहा था, तभी चिम्पैंजी ने शख्स को पकड़ लिया और फिर जो होना था, वो आप वीडियो में ही देख लीजिए..

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • चिम्पैंजी को परेशान कर रहा था शख्स
  • फिर चिम्पैंजी ने शख्स का पकड़ लिया पैर
  • बेहद शॉकिंग है यह वीडियो

Chimpanzee Viral Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक चिम्पैंजी और एक शख्स नजर आ रहा है। इस वीडियो में आपको ऐसा कुछ नजर आने वाला है, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल उठेगा। इस वीडियो में शख्स पहले तो चिम्पैंजी को परेशान करने की कोशिश करता है, फिर उसके बाद चिम्पैंजी जो करता है, वो देख आप दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जैसे ही शख्स चिम्पैंजी को पकड़ने की कोशिश करता है, उल्टा चिम्पैंजी ही उसको पकड़ लेता है और फिर उसको छोड़ता ही नहीं है। फिर पीछे से एक लड़का आता है और अपने दोस्त को बचाने की कोशिश करता है लेकिन फिर भी चिम्पैंजी नहीं छोड़ता है। हालांकि, बड़ी मशक्कत के बाद चिम्पैंजी उसको छोड़ता है।

चिम्पैंजी को परेशान करना शख्स को पड़ा भारी

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि और लो पंगा, हो गए न ठीक। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी को भी बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@momentoviral' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article