वायरल न्यूज़

Viral Video: ये तो गजब है भाई...ट्रेन में उपले बेचते नजर आया शख्स, देखकर यात्री भी रह गए दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनोखे अंदाज में ट्रेन के अंदर उपले बेच रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

ट्रेन में उपले बेच रहा था शख्स (तस्वीर साभार- @9887raushankumar)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो देखकर लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, जिस ट्रेन में खाने-पीने की चीजें बिकती हैं उसी ट्रेन में एक शख्स उपले बेचते हुए नजर आया। इस नजारे को देखकर यात्री भी दंग रह गए। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब देख रहे हैं देश में इन दिनों LPG को लेकर किस तरह माहौल बना हुआ है। इसे लेकर तरह-तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। कई होटल-रेस्टोरेंट पर संकट बढ़ गया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं कई लोग तो इस पर मजे लेते हुए एक से एक मजेदार वीडियो भी बना रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, यात्रियों से भरी ट्रेन में एक शख्स टोकरी में उपले लेकर पहुंचता है और जोर-जोर से आवाज लगाते हुए उसे बेचना शुरू कर देता है। आखिर किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

ट्रेन में उपले की बिक्री

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को '9887raushankumar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसं किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने तो अलग ही माहौल बना दिया। कुछ का कहना है ये सस्ता गोइठा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article