वायरल न्यूज़

Temple Run तो बहुत खेला होगा, अब देखिए असल जिंदगी वाला चिंगारी वर्जन, रोमांच से भर जाएगा दिन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 7, 2023, 10:24 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका नजारा आपको उस गेम की याद दिल देगा, जिसके आप कभी दीवाने हुआ करते थे। इस वीडियो में शख्स ने Temple Run की तरह बाइक चलाता नजर आ रहा है, जो बेहद रोमांचक है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने खतरनाक तरीके से चलाई बाइक
  • वीडियो देख Temple Run की याद आ जाएगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये रोमांचकारी वीडियो

Bike Stunt Viral Video: इंस्टाग्राम पर वैसे तो आपने स्टंट का वीडियो काफी देखा होगा, लेकिन आज जो वीडियो हम दिखाने वाले हैं, उसे देखने के बाद आपको आपके फेवरेट गेम Temple Run की याद आ जाएगी। अरे भाई वही Temple Run, जिसे आप दिन-रात अपने मोबाइल फोन में खेला करते थे। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी याद एकदम से ताजा हो जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बाइक चला रहा है, जो नदी के बीच में बने डिवाइडर पर बिल्कुल एडवेंचर करते हुए बाइक ले जा रहा है। इस वीडियो में शख्स बिल्कुल वैसे ही अपनी बाइक चला रहा है, जैसे Temple Run गेम में हम लोग फोन में इंसान को दौड़ाया करते थे।

Temple Run स्टाइल में शख्स ने चलाई बाइक

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसको इसी पानी में गिराना है मुझे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई के अंदर दिलेरी खूब है। अब तक इस वीडियो पर एक हजारों से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ghantagram_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article