वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रेम में डूबे थे नाग-नागिन तभी कूदकर आ गया शख्स, फिर जो दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 11, 2025, 02:17 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि नाग-नागिन प्रेम में डूबे थे कि तभी एक शख्स उनके करीब पहुंचा और छलांग लगा दी। शख्स की ये हरकत सांप को इतनी बुरी लगी कि तुरंत डस लिया।

Image

प्रेम में डूबे नाग-नागिन के करीब पहुंच गया शख्स। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं, मगर कई बार आंखें फटी रह जाती हैं। नाजारा देखकर यकीन नहीं होता है कि कोई ऐसा भी कर सकता है। अभी ठीक वैसा ही रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि खुले मैदान में नाग-नागिन प्रेम में डूबे हुए हैं। दोनों एक-दूसरे से लिपटकर बैठे हैं।

प्रेम में डूबे थे नाग-नागिन

मगर तभी जो कुछ हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। वायरल वीडियो में देखेंगे कि पास से गुजर रहे एक शख्स की नजर नाग-नागिन पर पड़ती है। शख्स धीरे-धीरे करीब पहुंचा और फिर जो कुछ किया देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा। इसमें देखेंगे कि शख्स सांपों के करीब पहुंचा और उछलकर छलांग लगा दी। वो सीधे नाग-नागिन के करीब जा गिरा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इधर शख्स के अचानक आने से सांप आक्रामक हो गया और तुरंत शख्स को डस लिया। हैरान होंगे ये नजारा कैमरे में कैद है। शख्स डसने के बाद खुद काटने का निशान दिखाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर ct_seeking1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article