वायरल न्यूज़

Jugaad Video: शख्स ने घर की खिड़की पर नहीं बल्कि छत पर लगवा दिया कूलर, फिर नहीं पड़ी AC की जरूरत

Viral Video: वीडियो में आप एक घर की छत पर बड़ा सा कूलर बनता देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि घर की छत के खुले हिस्से पर पहले एक एक्जॉस्ट फैन फिट किया गया। इसके बाद उसके आस-पास कूलर की तरह पानी रखने की व्यवस्था बनाई गई।

Image

छत पर लगा दिया कूलर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: देश के कई इलाकों में इन दिनों जमकर गर्मी पड़ रही है। कुछ इलाकों में गर्मी इतना ज्यादा पड़ रही है कि कूलर-पंखे काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद लोग अपने घर में एसी लगवाने को मजबूर हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें घर को ठंडा करने का देसी जुगाड़ देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स अपने घर की खिड़की की बजाय छत पर कूलर लगाता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की छत पर कूलर लगाकर शख्स ने अपने पूरे घर को ठंडा कर दिया है। इसके साथ ही शख्स ने दावा किया है कि अब घर में एसी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वीडियो में आप एक घर की छत पर बड़ा सा कूलर बनता देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि घर की छत के खुले हिस्से पर पहले एक एक्जॉस्ट फैन फिट किया गया। इसके बाद उसके आस-पास कूलर की तरह पानी रखने की व्यवस्था बनाई गई।इसके लिए पंखे के आसपास एक छोटा से टैंक बनाया गया। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि इसमें एक पंप भी लगाया जाता है और कूलिंग पैड लगाकर पाइप से जोड़ दिया जाता है। अब कूलर को ऊपर से ढक देते हैं। इससे कूलर तैयार होकर चालू हो जाता है। इस वीडियो को तारिक अंसारी नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @taarik_ansari से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article