Ajab Gajab News: कोई भी पति या पत्नी नहीं चाहते हैं कि उनके जीते-जी उनके पार्टनर की जिंदगी में कोई और आए। दूसरी तरफ अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के लिए खुद नया पति ढूंढा और उसकी शादी करवा दी। इस घटना के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। इस बात का खुलासा खुद शख्स की पत्नी ने अपनी एक किताब में किया है। यह किताब सामने आने के बाद दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है।
पति को थी गंभीर बीमारी
पत्नी ने अपनी किताब में खुलासा करते हुए बताया कि उसके पति ने उसके लिए एक नया पार्टनर ढूंढने में मदद की। पत्नी ने बताया कि उसके पति ने मरने से पहले उसके लिए एक नया पति ढूंढ दिया था। वैसे तो घटना कुछ पहले की है लेकिन पत्नी ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया कि उसके जीवन में नया पति कैसे आया। पत्नी ने अपनी किताब में बताया कि उसका पति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। डॉक्टरों ने उससे कहा था कि वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएगा।
पति के कहने पर की दूसरी शादी
इससे पति काफी परेशान था। यह बात जब उसने अपनी पत्नी को बताई तो वह भी काफी दुखी हो गई थी। उसे उदास रहता देख एक दिन उसने पति ने अचानक उसे अपने पास बुलाया और समझाया कि वह अब ज्यादा दिन तक उसके साथ नहीं रह पाएगा। इसलिए बेहतर यह होगा कि वह नया पार्टनर ढूंढ ले। पत्नी ने जब पहली बार यह बात सुनी तो उसे यह बात बहुत अजीब लगी। हालांकि, जब उसके पति ने उसे बार-बार समझाया तो वह शादी करने के लिए तैयार हो गई। आखिरकार पत्नी की जिंदगी में एक नए पति का प्रवेश हुआ और कुछ दिन बाद ही उसके पहले पति की मौत हो गई।
