वायरल न्यूज़

OMG! कार में बैठा फिर शख्स ने चालू कर दिया AC, मगर हवा के साथ निकल आया सांप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 13, 2025, 02:34 PM IST

Viral News Today: शख्स लंबी दूरी की यात्रा के लिए कार में बैठा । गाड़ी में बैठकर उसे गर्मी महसूस हुई और उसने तुरंत एसी ऑन कर दिया। मगर इसके कुछ सेकंड के बाद शख्स को ऐसा अनुभव हुआ जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

Image

कार में एसी की हवा के साथ बाहर निकले सांप की तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। (Photo/Twitter)

Viral News Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमारा खूब मनोरंजन करता है। मगर मनोरंजन से इतने ये प्लेटफॉर्म हमें जानकारी भी भरपूर देता है। कई बार हमें सावधानी बरतनें वाली बातें भी पता चलती हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें किसी के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। इनमें देखेंगे कि एक शख्स लंबी दूरी की यात्रा के लिए कार में बैठता है। गाड़ी में बैठते ही उसे गर्मी महसूस हुई और उसने तुरंत एसी ऑन कर दिया। मगर इसके कुछ सेकंड के बाद शख्स को ऐसा अनुभव हुआ जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

एसी में हवा के साथ निकला सांप

दरअसल शख्स के एसी चालू करने के कुछ देर बाद ठंडी हवा के साथ खतरनाक सांप भी बाहर निकल गया। अब डैशबोर्ड से खतरनाक सांप को बाहर झांकता देख शख्स की हालत पतली हो गई। शख्स के रोंगटे खड़े हो गए। बताया गया कि शख्स ने तुरंत पहले खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद डैशबोर्ड से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे सांप की तस्वीरें खींच लीं। शख्स ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक्स से @simonsarris नाम के हैंडल से शेयर की गई ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गई।

यहां एक्स पर देखें तस्वीरें

क्या बोले नेटिजन्स

नेटिजन्स डैशबोर्ड से बाहर निकले सांप को नया डर बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अब यहां भी खतरनाक स्थिति हो गई। ऐसे ही एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा अब डैशबोर्ड से भी सांप निकल सकते हैं। एक कमेंट में लिखा गया कि बेचारे को गर्मी लगी है इसलिए एसी के अंदर ही बैठ गया। मालूम हो एसी से बाहर निकले सांप की तस्वीरों को अभी तक पौने दो करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दो लाख से ज्यादा यूजर्स ने एक्स पर की गई इस पोस्ट को लाइक किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article