Ward Councilor Crying Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को रोता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोगों के भी काफी रियक्शन आने लगे हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो कानपुर का है, जहां के एक नेता ने जीत हासिल करने के बाद रोना शुरू कर दिया। ऐसे में फूट-फूटकर रो रहे शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिखाई दे रहे शख्स का नाम अकील शानू है, जो कानपुर में बेगमपुरवा वार्ड से पार्षद पद का प्रत्याशी था। ऐसे में जैसे ही उसको जीत की खबर मिली, उसके खुशी के आंसु बाहर आ गए। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।
जीत के बाद रोते हुए शख्स का वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई रो नहीं.. जनता ने मौका दिया है तो इमानदारी से काम करना। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इसने तो छोटे बच्चे को भी फेल कर दिया। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं और इस काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को '@SuhailKhanLive' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
