वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, फिर काटा ऐसा गदर देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 2, 2023, 09:55 PM IST

Viral Video: एक शख्स शादी के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इसके बाद 'वीरू' की तरह तांडव मचाने लगा। आलम ये है कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

ऐसा कौन करता है भाई...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स
  • ऊपर चढ़कर जमकर बवाल काटने लगा
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ को देखकर आपक दिल बाग-बाग हो जाता है। जबकि, कुछ को देखकर ठहाके भी लगाते हैं। वहीं, कुछ को देखकर लोग अचंभित रह जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच घूम रहा है, जिसमें एक शख्स शादी के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया और उसके बाद ऐसा तांडव मचाने लगा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं कुछ लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।

कई बार अपनी बात मनवाने के लिए कुछ लोग ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी होती है। एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है। महिला और एक लड़का उसे नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं। लेकिन, शख्स कहता है कि पहले मेरी शादी कर दो तभी नीचे आऊंगा। दोनों मान जाते हैं, फिर शख्स किसी का नाम लेते हुए कहता है कि उससे पहले मेरी शादी कर दो। कुछ देर तक ये हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और लोग मजे लेते रहे। तो आप भी पहले इस वीडियो (Trending Video) को देखें...

शादी के लिए ऐसा कौन करता है भाई...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी। सोच रहे होंगे कि शादी के लिए शख्स 'मौत' से खेल रहा है। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'st__rahul__boy__143__jaan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article