वायरल न्यूज़

ओडिशा: गर्लफ्रेंड से विवाद होने पर बिजली टावर पर चढ़ा शख्स, फिर कूद जाने की देने लगा धमकी, देखें Viral Video

Viral Video: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स बिजली टावर पर चढ़ गया और वहां से कूद जाने की धमकी देने लगा है। शख्स का कहना था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे बात नहीं कर रही है। लिहाजा, उसने यह कदम उठाया।

Image

बिजली टावर पर चढ़ा शख्स (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म शोल स्टाइल में बिजली टावर पर चढ़ा शख्स
  • काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: आप में ज्यादातर लोगों ने शोले मूवी तो जरूर देखी होगी। उसमें वीरू यानी धर्मेन्द्र का पानी की टंकी पर चढ़ने वाला सीन भी जरूर याद होगा। बसंती को मनाने के लिए किस तरह वीरू ड्रामा करता है। आज भी लोग उस सीन को देखना पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली टावर पर चढ़कर तांडव मचा रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक शख्स बिजली टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। बताया जा रहा है कि युवक सहारापाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, लड़की बांसपाल ब्लॉक के जत्रा क्षेत्र की रहने वाली है। दरअसल, लड़का कहना था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे बात नहीं कर रही है। उसने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह बात करने के लिए तैयार नहीं हो रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए वह एक नवनिर्मित बिजली के टावर पर चढ़ गया और अपनी जान देने की धमकी देने लगा। देखें वीडियो...

काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बताया जा रहा है कि लड़का कहना था कि अगर उसकी गर्लफ्रेंड उससे बात नहीं करेगी, तो वह टावर से कूद जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोग उस लड़के को समझाने की काफी कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। काफी समय तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जब, लड़का नहीं माना तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और महिला और उसके परिवार वालों से फोन पर बात करके युवक को नीचे उतरने के लिए मना लिया। इसके बाद पुलिस उस लड़के को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। लेकिन, इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Article