वायरल न्यूज़

जॉब छोड़ने का कर्मचारी ने मनाया जश्न, ढोल बजाकर बॉस के सामने डांस तक किया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 26, 2024, 12:21 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि एक कंपनी का कर्मचारी नौकरी छोड़कर इतना खुश हुआ कि ढोल पर डांस कर वो कंपनी को अलविदा कहता है। इस दौरान बॉस का रिएक्शन देखने लायक होता है।

Image

कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने का मनाया जबरदस्त जश्न। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने मनाया जॉब छोड़ने का जश्न
  • खुशी देखकर बॉस भी हैरान हुआ
  • आते ही छा गया ये मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में हर रोज कुछ ना कुछ अनोखा देखने को मिलता रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ देखते हैं कि उसकी सच्चाई पर यकीन नहीं होता है। अभी करीब एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जिसने अपनी नौकरी छोड़ने का जोरदार जश्न मनाया। जश्न भी ऐसा कि कंपनी का बॉस भी हैरान रह गया। वो भी कुछ समझ नहीं पाया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बंदा नौकरी छोड़ने के बाद इतना खुश हो गया। पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

नौकरी छोड़ने का जोरदार जश्न

दावा किया गया कि महाराष्ट्र के पुणे में अनिकेत एक कंपनी में सेल्स एसोसिएट थे। नौकरी पसंद की नहीं थी मगर फिर भी सालों तक कंपनी में नौकरी करते रहे। वजह थी घर की आर्थिक स्थिति, जिसके चलते उन्हें वही नौकरी करते रहने पड़ी। करीब तीन साल तक अनिकेत उसी कंपनी में नौकरी करते रहे। वो कंपनी में इंक्रीमेंट से भी बिल्कुल खुश नहीं थे। बॉस भी उनका सम्मान नहीं करता था। ऐसे में एक दिन उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया। इसके बाद आखिकार वो दिन भी आ गया जब उन्हें अपनी 'टॉक्सिक जॉब' को अलविदा कहना था। फ्रेम में फिर जो दिखा आप बार-बार देखेंगे।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दोस्तों ने बना दिया यादगार

मजेदार है कि इस दिन को यादगार बनाने के लिए उनके दोस्तों ने भी कुछ स्पेशल प्लान किया। वायरल वीडियो में देखेंगे कि अनिकेत जैसे ही अपने बॉस को बताने पहुंचे कि आज उनका आखिर दिन है। तुरंत बैकग्राउंड में ढोल बजने लगे। इसपर अनिकेत भी खूब नाचते हैं। मगर अनिकेत की इतनी खुशी बॉस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वो उन्हें तुरंत वहां से जाने के लिए कहते हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Anish Bhagat नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article