वायरल न्यूज़

Video Viral: इस देश में बनाई गई 12 फीट लंबी रोटियां, साइज देख इंटरनेट यूजर्स हुए हक्के-बक्के

अफगानिस्तान से एक चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 12 फीट लंबी रोटी बनाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में रोटी का आकार देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

Image

इस देश में बनाई गई 12 फीट लंबी रोटियां (फोटो: X/ @Sheetal2242)

Viral Video: आज के टाइम में सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लगातार लोगों द्वारा देखा जा रहा। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल 45 सेकंड के इस वीडियो ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भला ऐसा भी हो सकता है? पहली बार में तो आपको भी वीडियो देखकर यकीन नहीं होगा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रोटी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके पीछे दो बुजुर्ग बैठे हुए हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बच्चों की भी आवाज सुनी जा सकती है। रोटी बना रहे शख्स की इस कलाकारी को देखने के बाद आप भी फैन हो जाएंगे।

इंटरनेट यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

आप भी एक बार तो जरूर सोचेंगे कि ये रोटी है या कोई चादर और तो और इतना बैलेंस बनाने से लेकर पकाने तक का। इस वीडियो को अफगानिस्तान का बताया जा रहा है। शख्स द्वारा बनाए जा रहे इस रोटी की लंबाई 12 फीट बताई जा रही है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। इंटरनेट पर वायरल इस लड़के की हर कोई तारीफ कर रहा है।

इस वीडियो को इंटरनेट पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'अफगानिस्तान में दुनिया की सबसे बड़ी रोटियां (लगभग 12 फीट) बनाई जाती हैं। इसे नान-ए-अफगानी या अफगानी फ्लैट ब्रेड कहा जाता है।' सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "वाकई कमाल है इतनी बड़ी रोटी नहीं रोटआ कहना चाहिए", दूसरे ने लिखा: "रोटी का बाप है ये तो", तीसरे ने सवाल पूछते हुए लिखा: "इस को बाँट कर कैसे खाते हैं कितने लोग", इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article