Lion Buffalo Ki Ladai Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Fight Video ) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शेर और भैंस का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि, दोनों के बीच ताबड़तोड़ लड़ाई हुई और परिणाम जो हुआ उसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। क्योंकि, उसके सामने बड़े-बड़े जानवर घुटने टेक देते हैं। इतना ही नहीं कई जानवर तो शेर को देखते ही भाग खड़े होते हैं। हालांकि, कुछ जानवर शेर को भी टक्कर देने की कोशिश जरूर करते हैं। इस वायरल वीडियो (Lion Buffalo Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक बब्बर शेर भैंस के पीछे पड़ा हुआ है। पहले तो शेर खाली मैदान में भैंस को दौड़ाता है, शेर को पीछा करते देख भैंस अचानक रुक जाती है और उसे चुनौती देती है। फिर दोनों के बीच ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो जाता है। भैंस भी हार मानने के लिए तैयार नहीं होती है। अंत में क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...
खतरनाक नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ranthambore__tiger_safari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 32 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
