जंगल की दुनिया बेहद ही क्रूर होती है। यहां कमजोर जानवर हर एक ताकतवर शिकारी जानवर का निवाला होता है। मगर जंगल में कई बार शिकारी खुद शिकार बन जाते हैं। अब आप पानी में रहने वाले सबसे खूंखार शिकारी इस मगरमच्छ को ही देख लीजिए, जो एक तेंदुए का शिकार बना हुआ है। जंगल की बेरहम दुनिया के आगे बड़े-बड़े शिकारी जानवर भी किसी ना किसी के शिकार हो जाते हैं।
तेंदुए ने मगरमच्छ को बेरहमी से मार डाला
मगरमच्छ का शिकार करते हुए तेंदुए का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी किनारे एक मगरमच्छ का तेंदुए ने शिकार कर लिया है। वह उसकी गर्दन को दबोचकर जंगल में झाड़ियों से घसीटते हुए ले जा रहा है। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि तेंदुए ने मगरमच्छ का बहुत ही बुरा हाल किया हुआ है। मगरमच्छ की गर्दन को उसने बुरी तरह नोंचकर खा चुका है। मगरमच्छ छटपटाते हुए अपनी जान की भीख मांग रहा है। लेकिन बेरहम शिकारी तेंदुआ उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। मगरमच्छ खुद को छुड़ाने के लिए खूब हाथ-पांव मारता है लेकिन तेंदुए की फुर्ती के सामने उसकी एक नहीं चलती।
वीडियो को फेसबुक पर किया गया शेयर
यह वीडियो किसी फॉरेस्ट रिजर्व का लग रहा है। जिसे किसी पर्यटक ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। वीडियो को फेसबुक पर @Roger Benedik नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "तेंदुआ कितना ताकवर शिकारी होता है आज देख लिया।" दूसरे ने लिखा, "जंगल में सबसे ज्यादा शिकार का लुत्फ तेंदुआ ही उठाते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
