गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अजीबोगरीब कारनामों के लिए अक्सर लोगों के नाम रिकॉर्ड दर्ज होते हैं। हाल में एक शख्स के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ जो उसे आम इंसानों से अलग बनाता है। दरअसल, इस शख्स के मुंह में 32 की जगह कुल 42 दांत पाए गए। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
इस शख्स के साथ हुआ कुदरत का करिश्मा
इस वीडियो में शख्स के दांत गिने जा रहे हैं, जो कि आम इंसानों की तुलना में 10 ज्यादा है। वीडियो में उसके दांत की एक्स-रे रिपोर्ट भी शेयर की गई है। जो अन्य इंसानों से काफी अलग है। जिसे देख डॉक्टर्स भी हैरान हो गए होंगे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 42 की जगह 32 दांतों वाले इस इंसान का नाम प्रताब मुनियांडी है। जो मलेशिया के रहने वाले हैं और पेशे से वे एक इंजीनियर हैं, जो ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में काम करते हैं। उनके मुंह में दांतों की संख्या 42 होने के कारण उन्हें किसी पुरुष के मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का खिताब मिला है।
ये भी पढ़ें:
चारों तरफ हो रही है इस शख्स की चर्चा
दांतों की संख्या ज्यादा होने के कारण उनकी मुस्कान भी अन्य लोगों से काफी अलग है। प्रताब बताते हैं कि जब भी लोगों को यह पता चलता है कि उनके मुंह में 32 की जगह 42 दांत हैं तो वे हैरान रह जाते हैं। इतने दांतों के होने के बावजूद भी उन्हें किसी खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उनका स्वास्थ्य भी सामान्य रहता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर उन्होंने खुशी जताई है। सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर प्रताब मुनियांडी और उनके दांतों की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
शख्स को पहली बार कब पता चला इस बारे में
प्रताब मुनियांडी को सबसे पहले अपने दांतों की संख्या को लेकर साल 2021 में शक हुआ, जब वे अपने किसी पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। शक होने के बाद जब उन्होंने अपने दांतों की गिनती की तो उनके दांतों की संख्या 38 निकली। ऐसे में वे डॉक्टरों के पास गए, जहां दांत के एक्स-रे से पता चला कि उनके मुंह में अभी 4 दांत आने और बाकी हैं। साल 2023 में जब उनके चारों दांत बाहर निकल आए तब उनके दांतों की कुल संख्या 42 हो गई। बाद में डेंटिंस्ट्स ने इसकी जांच कर इस रिकॉर्ड पर पूरी तरह मुहर लगा दी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
