वायरल न्यूज़

VIDEO: गार्डन में घुसकर चीते ने कुत्ते पर किया ताबड़तोड़ हमला, फिर जो हुआ उसे देखने के लिए जिगरा चाहिए

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुए ने खतरनाक अंदाज में कुत्ते पर हमला कर दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

तेंदुए का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेंदुए का खतरनाक अंदाज
  • कुत्ते पर किया ताबड़तोड़ हमला
  • नजारा देखकर कलेजा कांप जाएगा

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है? कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Wildlife Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको 440 वोल्ट का झटका लग जाएगा।

आज कल कई जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर तांडव मचाते हैं। खासकर, तेंदुए का आंतक तो काफी बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कुत्ता गार्डन में खेल रहा था। अचानक एक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए ने जिस अंदाज में कुत्ते पर हमला किया उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तो दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

हाहाकारी नजारा

नजारा देखकर आपका कलेजा भी कांप गया होगा। कई लोग तो इस तरह का हाहाकारी नजारा पहली बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'wildanimalearth98' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसा खतरनाक नजारा पहली बार देखा है। किसी का कहना है कि भाई तेंदुए का हमाल देखकर दिल की धड़कने बढ़ गई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article