37 Ways To Die Viral Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद यकीन ही नहीं होता है। एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को एक कोरियन गर्ल ने शेयर किया है, जिसका नाम जोआन फैन है। ऐसे में जोआन ने एक वीडियो शेयर करते हुए उसमें मरने के 37 तरीकों को बताया है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह दंग रह जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने अपनी बीमारी के बारे में बताया। दरअसल, जोआन को एक-दो नहीं बल्कि 37 से अधिक फूड आइटम्स से एलर्जी है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब मेडिकल कंडीशन का खुलासा करते हुए वीडियो शेयर किया और मजाकिया अंदाज कैप्शन दिया - मेरे पास मरने के 37 तरीके हैं। अब ऐसे में पहली दफा जिसने भी इस वीडियो और इसके कैप्शन को देखा, दंग रह गया।
कोरियन गर्ल के इस कैप्शन पर यूजर्स का आया रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये एलर्जी इस्तेमाल किए गए उपकरणों के चलते लग रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि तो तुम खाती क्या हो, ये भी बता देती। इस वीडियो पर अब तक 1.2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'joanneffan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
