वायरल न्यूज़

Jugaad Video: प्लास्टिक के पाइप से बंदे ने बना दिया बाथरूम का अनोखा शावर सिस्टम, यूजर्स बोले- अमेरिका भी चौंक जाएगा

Desi Jugaad Video: एक बंदे ने प्लास्टिक के पाइप से कमाल का जुगाड़ लगाकर शावर सिस्टम बना दिया है। अगर आप मार्केट में शावर सिस्टम खरीदने जाएंगे तो आपको सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ जाएंगे। वहीं इस बंदे ने मात्र कुछ रुपये लगाकर बेहद ही जबरदस्त आइडिया लगाया।

Image

जुगाड़ से बनाया शावर सिस्टम (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा जुगाड़ वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आजकल लोगों का दिमाग दोगुना रफ्तार से चल रहा है। अपने इस दिमाग का इस्तेमाल कर वह ऐसा इनोवेशन कर दे रहे हैं, जिसे देखकर वैज्ञानिक और इंजीनियर भी सोच में पड़ जाएं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर बेहद ही अनोखा शावर सिस्टम वायरल हो रहा है। इस शावर सिस्टम को बनाने के लिए एक बंदे ने देसी जुगाड़ का अनोखा इस्तेमाल किया है।

बंदे का इनोवेशन देख आप भी करेंगे तारीफ

वायरल हो रहा वीडियो किसी बाथरूम का है, जहां पर एक बंदे ने प्लास्टिक के पाइप से कमाल का जुगाड़ लगाकर शावर सिस्टम बना दिया है। अगर आप मार्केट में शावर सिस्टम खरीदने जाएंगे तो आपको सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ जाएंगे। वहीं इस बंदे ने मात्र कुछ रुपये लगाकर बेहद ही जबरदस्त आइडिया लगाया और अनोखा शावर सिस्टम बना दिया। बंदे का जबरदस्त जुगाड़ वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बंदे ने अपने बाथरूम के शावर को बिल्कुल देसी जुगाड़ से तैयार किया है। आपको दीवार से ऊपर की ओर पानी का प्लास्टिक वाला पाइप जाता दिख रहा होगा, जो ऊपर जाकर तीन हिस्सों में बंट गया है। इन्हीं पाइप में बंदे ने छोटे-छोटे छेद करके उसे शावर में बदल दिया है। वीडियो को abrarismss नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और हजारों लोगों ने वीडियो शेयर भी कर दिया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कमेंट किया है कि "ऐसा जुगाड़ देखकर अमेरिका भी चौंक जाएगा।''

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article