वायरल न्यूज़

Video: तेंदुए के शिकार पर पड़ी मगरमच्छ और लकड़बग्घों की नजर, फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

Animal Fight Video: वीडियो में आप देखेंगे कि एक शिकार के लिए चार खूंखार शिकारी आपस में भिड़ गए हैं। शिकार के लिए ऐसा संघर्ष आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।

Image

शिकार के लिए संघर्ष (फोटो साभार- यूट्यूब/Latest Sightings)

Animal Fight Video: जंगल का एक बहुत ही अनोखा नियम है, वहां राज करने के लिए आपको सामने वाले पर हावी होना पड़ेगा। अन्यथा कब आप किस जानवर का शिकार बन जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। वैसे तो जंगल का राजा शेर को माना जाता है, लेकिन वहां एक से बड़े एक शिकारी घूमते नजर आते हैं। शेर के अलावा चीता, तेंदुआ, बाघ भी खूंखार तरीके से अपने शिकार को निपटाते हैं। वहीं कई बार इन जानवरों को भी कोई सवा सेर मिल जाता है। इसके बाद शिकार करने वाले जानवर भी कमजोर जानवरों का शिकार बन जाते हैं।

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

जिस तरह ये जानवर जंगल के शिकारी माने जाते हैं, वैसे ही पानी का दैत्य मगरमच्छ को माना जाता है। अपने शिकार करने की अनोखी कला से वह बड़े से बड़े जानवरों को भी मात दे देते हैं। यहां तक कि कई बार शेर, चीता जैसे जानवर भी उनका शिकार बन जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। यह वीडियो तेंदुआ, लकड़बग्घा और मगरमच्छ से जुड़ा है। देखें वीडियो-

खबर के अनुसार, वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क (Kruger National Park) के नजदीक स्थित मार्लोथ पार्क (Marloth Park) का है। वीडियो को ट्रेविस कारेरा (Travis Carreira) ने अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक शिकार के लिए चार खूंखार शिकारी आपस में भिड़ गए हैं। शिकार के लिए ऐसा संघर्ष आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। आप देख पाएंगे कि तेंदुए ने इंपाला जानवर का शिकार किया है। तभी लकड़बग्घे मौके का फायदा उठाने पहुंच जाते हैं। इसी बीच आप देख पाएंगे कि नदी से आकर दो मगरमच्छ इस जंग में शामिल हो जाते हैं। इस रोमांचक वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article