Jugaad House Video: इंसान के दिमाग का कोई सानी नहीं है। अपने दिमाग के ही दम पर इंसान धरती से चांद और अंतरिक्ष तक पहुंच गया है। अब इंसान ने चलता-फिर घर बना दिया है। जी हां, भले ही आपको यह आश्चर्य लगे लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास अपने सपनों का घर हो। इस घर में वह आराम की जिंदगी गुजार सके। हालांकि, किसने सोचा था कि एक ऐसा घर होगा जिसे लोग अपने साथ ले जा सकेंगे।
जुगाड़ से बनाया शानदार घर
सोचिए, आप अपने शहर से दूर हैं। इसके बाद भी आपका घर आपके पास होगा। आप अपने घर को अपने साथ ले जाइए और मजे से आराम करिए। इस लग्जरी घर के वीडियो को जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बॉक्स में पूरा घर समाया हुआ है। जैसे ही बॉक्स को खोला जाता है, यह एक शानदार घर में बदल जाता है। जैसे-जैसे बॉक्स खोला जाएगा, वैसे-वैसे शानदार घर आकार लेने लगेगा। देखें वीडियो-
दरअसल, शख्स ने अपने दिमाग का 100 परसेंट इस्तेमाल कर देसी जुगाड़ से यह आलीशान घर बनाया है। आप देख सकते हैं कि बॉक्स को पूरा खोलने पर यह तकरीबन 500 वर्ग फुट के एक घर में बदल जाता है। आनंद महिंद्रा के ट्वीट में बताया गया है कि इस फोल्डिंग हाउस की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, '500 वर्ग फुट का एक अन-फोल्डेबल घर, कीमत 40 लाख रुपये, ऐसा संभव है कि भारत में इससे भी कम कीमत में ऐसा घर बना लिया जाए। किसी भी आपदा की स्थिति में ये शेल्टर होम के तौर पर उपयोग करने के लिए परफेक्ट है।'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
