वायरल न्यूज़

'मम्मी को मारना नहीं पापा', नहीं माना पिता फिर क्यूट सी मासूम ने जड़े थप्पड़; इस वायरल वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों के कई वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें से कुध वीडियो इंटरनेट यूजर्स के बीच में फेमस हो जाते हैं और लोग उस पर तरह-तरह के कमेंट्स करते हैं।

Image

पिता और मासूम बच्ची का वीडियो वायरल (Instagram/@inayat_nayu)

Viral Video: सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। अक्सर बच्चे अपने क्यूट से व्यवहार के कारण इंटरनेट यूजर्स के बीच में फेमस हो जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपने पापा को डांटती हुई नजर आती है। उसका ये डांटने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बच्ची द्वारा बाप को डांटने का कारण दिलचस्प

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटी सी मासूम सी दिखने वाली परी अपने पिता को डांटती हुई दिखाई देती है। बच्ची द्वारा बाप को डांटने का कारण भी दिलचस्प है। दरअसल इस क्यूट सी बच्ची को पास में बैठी मां शिकायत करती है कि उसके पापा उसकी मम्मी को मार रहे हैं। यह बात सुनकर बच्ची अपने पापा को उंगली दिखाते हुए कहती है कि पापा, मम्मी को मारना नहीं। जिसके बाद शख्स बच्ची को छेड़ने के लिए उसकी मां को यानि अपनी पत्नी को यूंहीं मारने की एक्टिंग करते हैं।

बच्ची पिता के गाल पर अपने नाजुक हाथों से जड़ती है थप्पड़

जिसके बाद इस बच्ची को लगता है उसके समझाने के बाद भी उसका बाप नहीं मान रहा है और उसकी मां को मार रहा है। फिर क्या था। बच्ची अपने पिता के गाल पर अपने नाजुक हाथों से एक थप्पड़ जड़ देती है। जिसके बाद उसके पिता और उसकी मां की हंसी छूट जाती है। इस वीडियो को inayat_nayu नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है जबकि कईयों ने शेयर भी किया है। एक यूजर ने लिखा: बच्ची को ये ना सिखाएं की अपने पिताजी पर हाथ उठाए जाए।" दूसरे यूजर ने लिखा कि "मैं जितनी बार ये वीडियो देखती हूं। दिल नहीं भरता।" वहीं पर तीसरे यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा : क्यूट एंड सो स्वीट"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article