वायरल न्यूज़

मां तो आखिर मां होती है! कड़कड़ाती ठंड से बचाने के लिए शहीद बेटे की प्रतिमा पर मां ने ओढ़ाया कंबल, इमोशनल Video वायरल

Viral Video: BSF की 173वीं बटालियन के कांस्टेबल गुरनाम सिंह साल 2016 में आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। वह बॉर्डर पार से हुई फायरिंग में घायल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

Image

शहीद की प्रतिमा पर मां ने ओढ़ाया कंबल

Viral Video: जम्मू से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शहीद की प्रतिमा को कंबल से ढका गया है। बता दें कि शहीद की प्रतिमा को ठंड से बचाने के लिए उनकी मां ने कंबल से ढका है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं। इस वीडियो ने ऑनलाइन रिएक्शन की बाढ़ ला दी है। वीडियो देख लोगों ने मन ही मन शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही मां के प्यार के लिए हमदर्दी भी दिखाई।

शहीद बेटे की प्रतिमा को मां ने कंबल से ओढ़ाया

वीडियो में दिख रही प्रतिमा जम्मू के रणबीर सिंह पुरा के शहीद BSF कांस्टेबल गुरनाम सिंह का है। उनकी मां जसवंत कौर ने अपने बेटे की प्रतिमा को ठंड से बचाने के लिए यह कंबल ओढ़ाया है। मां अपने बेटे की मूर्ति को जीवित बच्चे की तरह मानती हैं। बता दें कि BSF की 173वीं बटालियन के कांस्टेबल गुरनाम सिंह साल 2016 में आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। वह बॉर्डर पार से हुई फायरिंग में घायल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। देखें वीडियो-

बता दें कि गुरनाम सिंह साल 2011 में BSF में शामिल हुए थे। उनकी शहादत के बाद गांव में उनकी प्रतिमा लगाई गई थी। इसके बाद से ही मां जसवंत कौर इस प्रतिमा का उसी प्यार और स्नेह से देखभाल करती हैं, जैसे वह अपने बेटे की करती थीं। गौरतलब है कि जम्मू में इन दिनों काफी ज्यादा ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण मां जसवंत कौर को अपने बेटे की चिंता हुई और फिर उन्होंने एक मोटा कंबल लेकर प्रतिमा के चारों ओर उसे लपेट दिया। जिससे उनके 'बेटे' को ठंड न लगे। इस इमोशनल चीज ने जहां गांव वालों के दिलों को छू लिया है। वहीं इसका वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की आंखें नम हो गई हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article