वायरल न्यूज़

Viral Video: मंदिर जा रही महिला से बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक महिला के साथ मंदिर जाते समय लूट की वारदात की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें तीन बदमाश शामिल थे। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।

Image

मंगलसूत्र छीनकर भागे बदमाश (फोटो: X/ @SachinGuptaUP)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी यहां पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि तीन बदमाश एक महिला का पीछा किया और उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

इंटरनेट पर एक 29 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई देता है कि एक महिला मंदिर जा रही है। दूसरी तरफ से एक बुजुर्ग आता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर कुछ सेकंड बाद ही तीन बदमाश महिला के पीछे से आ रहे होते हैं। उन्होंने महिला की चेन छीन ली और वारदात के तुरंत बाद घटनास्थल से नौ दो ग्यारह हो गए। जिसके महिला बुरी तरह से डर जाती है। वह दो-तीन बार आगे-पीछे देखती है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन का बताया जा रहा है। जहां पर रात के समय एक महिला के साथ बीच बाजार में हुई छेड़छाड़ और लूट की वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देखी वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @SachinGuptaUP नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में '3 बदमाश बड़े आराम से पीछे से आए। मंदिर जा रही महिला का मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले !! जिला जालौन, यूपी' लिखा हुआ है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को अब तक 2 लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

जिसमें पहले ने लिखा: "चोर भी एक दम ही उल्लु टाईप के हैं। हर गली सड़क में कैमरा लगा है । पकड़े जायेंगे । मार खायेंगे बोनस में", दूसरे यूजर ने लिखा: "ये तो मंगलसूत्र के चक्कर में भगवान को भूल गई और घर वापसी कर दी", तीसरे यूजर ने लिखा: "पुलिस ने पकड़ के हाथ और पैर में तेल मालिश कर दिया है बहुत-बहुत धन्यवाद जालौन पुलिस"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article