वायरल न्यूज़

शर्मनाक: लड़की को आए पीरियड्स लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी नहीं मिली सेनेटरी पैड, लोगों ने उठाया मजबूरी का फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 04:02 PM IST

Istanbul International Airport: इस्तांबुल एयरपोर्ट पर दो हजार डॉलर की शराब, ड्रोन, रोमैंटिक नॉवल और ना जाने क्या-क्या चीजें मिल रही थीं, लेकिन सेनेटरी पैड नहीं मिल रहा था। केन्या की महिला पूरे एयरपोर्ट पर कई घंटे तलाशती रहीं, लेकिन उन्हें सैनिटरी पैड नहीं मिला। अपनी दुखद आपबीती उन्होंने ट्विटर पर शेयर की।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • इस्तांबुल एयरपोर्ट से सामने आई शर्मनाक घटना
  • महिला को अचानक आए पीरियड्स
  • पूरे एयरपोर्ट पर कहीं नहीं मिले सेनेटरी पैड्स

Istanbul International Airport: कई बार महिलाओं को अचानक पीरियड्स आ जाते हैं और वह इस स्थिति के लिए तैयार नहीं होती हैं। केन्या की एरिन पेज लॉ के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। जब वह इस्तांबुल एयरपोर्ट से अपनी उड़ान लेने वाली थीं। उनको अचानक पीरियड्स शुरू हो गए। इसके बाद जो हुआ वह बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है। दरअसल, एरिन को पीरियड्स आने के बाद वह पूरे एयरपोर्ट पर कई घंटे तलाशती रहीं, लेकिन उन्हें सैनिटरी पैड नहीं मिला। अपनी आपबीती उन्होंने ट्विटर पर शेयर की और बताया कि किस तरह एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उन्हें सैनिटरी पैड के लिए शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और दर-दर भटकना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनकी मजबूरी का फायदा भी उठाने की कोशिश की।

महिला को एयरपोर्ट पर आए पीरियड्स

एरिन ने बताया कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर उन्हें अचानक पीरियड्स आ गए। तब उनके पास पैड, टैम्पोन या मैन्सट्रुअल कप कुछ भी नहीं था। इसके बाद उन्हें दो लंबी उड़ानें लेनी थीं। पीरियड्स से उनके कपड़े खराब हो रहे थे। वह और उनके पति इस आलीशान एयरपोर्ट पर पैड के लिए दर-दर भटक रहे थे। वहां दो हजार डॉलर की शराब, ड्रोन, रोमैंटिक नॉवल और ना जाने क्या-क्या चीजें मिल रही थीं, लेकिन सेनेटरी पैड नहीं मिल रहा था। टर्मिनल ए, बी, सी, डी और एफ तक वह और उनके पति भटकते रहे, लेकिन उन्हें कोई स्टोर या फार्मेसी नहीं मिली।

एरिन ने बताया कि एक ड्यूटी फ्री स्टोर पर उन्होंने एक युवक से फार्मेसी के बारे में पूछा। जिस पर उसने बहुत ही बेरुखी से 'ना' में जवाब दिया। जब सेनेटरी पैड नहीं मिला तो वह टैम्पोन ढूंढने की कोशिश कर रही थीं। इन्फॉर्मेशन डेस्क की लाइन में उनके पति को कहा गया कि दूसरी इन्फॉर्मेशन डेस्क पर जाएं। वह गेट से विपरीत दिशा में भागे। एरिन ने कहा कि तब उन्हें लगा कि तुर्की में सिर्फ पैड्स ही इस्तेमाल किए जाते हों और टैम्पोन्स न मिलते हों। हालांकि ऐसा नहीं था।

महिला को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी

इन्फॉर्मेशन डेस्क पर एक आदमी ने उनसे फार्मेसी में एमरजेंसी कॉल करने को कहा। यह काफी बेवकूफी भरा था, क्योंकि पीरियड्स काफी सामान्य बात है। हालांकि, उन्होंने कॉल किया लेकिन दूसरी तरफ मौजूद शख्स को अंग्रेजी बोलना नहीं आता था। इस पर उन्होंने टैम्पोन और पैड चिल्लाना शुरू किया। इस दौरान वहां खड़े लोग उन्हें देख रहे थे। वहां के अधिकारियों का व्यवहार भी बिल्कुल अच्छा नहीं था। कुछ देर में एक आदमी छोटा सा प्लास्टिक थैला लेकर आया, जिसमें पैंटी लाइनर्स थे। उनके लिए पैंटी लाइनर उपयोगी नहीं था

इसके बाद लड़के ने टैम्पोन लाने की सहमति जताई और 20 डॉलर की मांग की। काफी देर में वह टैम्पोन का एक पैकेट लेकर आया जो तीन डॉलर की थी, लेकिन उसने 21 डॉलर लिए। एरिन को पीरियड्स की वजह से जो झेला, उससे उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में इस्तांबुल हवाईअड्डे के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। एरिन ने कहा कि अधिकारियों को इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए। इस व्यवस्था को तुरंत ठीक करना चाहिए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article