वायरल न्यूज़

सरहद पार लड़की को दिल दे बैठा इंडियन ब्वॉय, 7 साल बाद पाकिस्तान का दामाद बना भारतीय लड़का

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 24, 2023, 10:10 AM IST

'वीर जारा' फिल्म तो आप सभी ने देखी ही होगी, जिसमें एक हिंदुस्तानी लड़का पाकिस्तानी लड़की के प्यार में पड़ जाता है और फिर काफी मुश्किलों से गुजरते हुए 20 साल बाद अपने प्यार को हासिल कर पाता है। ये स्टोरी भी बिल्कुल वैसी ही है।

Image

नमन लूथरा और शाहनील जावेद (Image Credit - Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तानी लड़के ने की पाकिस्तानी लड़की से शादी
  • देखने को मिला फिर से 'वीर जारा' वाली कहानी
  • सात साल के लंबे इंतजार के बाद लिए सात फेरे

Naman Luthra And Shahneel Javed: आप सभी ने फिल्म 'वीर-जारा' तो देखी ही होगी, जिसमें एक हिंदुस्तानी लड़का पाकिस्तानी लड़की के प्यार में पड़ जाता है और फिर उससे मिलने पाकिस्तान जाता है और काफी मुश्किलें झेलते हुए 20 साल के बाद ऐसा समय आता है, जब दोनों एक होते हैं। लेकिन ये सिर्फ एक फिल्मी कहानी है। लेकिन अगर हम आपसे कहे कि ऐसी ही एक सच्ची कहानी भी है तो आप क्या कहेंगे, शायद आप यही कहे कि इतना लंबा इंतजार भला कौन कर सकता है। इतने समय में तो लोग दूसरी शादी कर लेंगे। लेकिन ये कहानी बिल्कुल सच है।

कहानी कुछ यूं है कि एक भारतीय लड़का पाकिस्तानी लड़की को दिल दे बैठा। अब ऐसे में इन दो देशों के बीच के तालमेल को देखते हुए ये राह इतनी आसान थी नहीं। ऐसे में दोनों ने काफी लंबे समय तक इंतजार किया और अब सात साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों सात फेरे लिए। दरअसल, इस भारतीय लड़के का नाम नमन लूथरा है और इनकी बीवी का नाम शहलीन जावेद है, जो कि पाकिस्तान की रहने वाली हैं। ये दोनों 8 साल पहले मिले थे, फिर तमाम अड़चनों के बाद ये साल 2023 में हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

सात साल बाद मिले 'वीर-जारा'

बता दें, नमन लूथरा पंजाब के रहने वाले हैं और पेशे से एक वकील हैं। शाहनील को भारत सरकार का वीजा मिलने में काफी दिक्कतें आ रही थीं, जो फिल्म अभिनेता व सांसद सनी देओल के हस्तक्षेप के बाद मिल गया। अब ऐसे में कपल के शादी के बाद दोनों इंटरनेशनल मीडिया में छा गए हैं। अब कपल अपनी शादी के बाद काफी खुश है और उनका कहना है कि ये दोनों का भरोसा और प्यार ही था, जो दोनों को एक-दूसरे के पास ले लाया।
किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article