वायरल न्यूज़

Watch: वेडिंग शूट कराने पर दुल्हन को मिला पुलिस का तोहफा, कार बोनट पर बैठ कुछ यूं करा रही थी वीडियोग्राफी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 23, 2023, 09:33 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन कार की बोनट पर बैठकर वीडियो शूट करा रही है। अब ऐसे में पुलिस की ओर से दुल्हन को तोहफे के रूप में चालान भेज दिया गया है।

Image

कार की बोनट पर बैठ दुल्हन ने कराया फोटोशूट (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कार की बोनट पर बैठ करा रही थी शूट
  • दुल्हन को मिला पुलिस की ओर से तोहफा
  • पुलिस वालों ने भेजा लंबा-चौड़ा चालान

Bride Shoot On Car Bonnet Viral Video: आजकल वेडिंग शूट कराने के लिए लोग क्या-क्या कर गुजर रहे हैं, उन्हें भी खुद नहीं पता। बस फोकस है तो सिर्फ फेमस होने पर, ऐसे में लोगों को ये तक ध्यान नहीं है और नियमों की धज्जियां भी उड़ाने को तैयार है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक दुल्हन कार के बोनट पर बैठक शूट कराती हुई दिखी। अब ऐसे में जो उसके साथ हुआ, उस पर सभी कपल्स को विचार करने की जरूरत है और आगे से उल्टे-सीधे काम ना करें, ये भी सोचने की जरूरत है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो प्रयागराज का है, जहां एक दुल्हन कार के बोनट पर बैठकर आराम से पोज देती हुई वेडिंग शूट करा रही है। इस दौरान लड़की ने लाल रंग का लहंगा भी पहन रखा है। अब होना क्या था.. मामला बीच सड़क का था, तो पुलिस विभाग की ओर से दुल्हन को तोहफा भी भेज दिया गया, जिसे देखने के बाद दुल्हन के तो होश ही उड़ गए। वैसे इस तोहफे के बारे में जानने के बाद आपके भी यही हाल होने वाले है और शायद आप भी सोच में पड़ जाए और आगे से ऐसी गलती ना करें। दरअसल, दुल्हन को पुलिस की ओर से करीब 15 हजार रुपये का चालान भेज दिया गया है।

कार की बोनट पर बैठ दुल्हन ने कराया फोटोशूट

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे मानसिक बीमारी कहते हैं, वैसे इनाम मिल गया है, अब समझ में आ जाएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि देखा.. और मत भेजो निमंत्रण। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@himansulive' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article