वायरल न्यूज़

अजब: धरती से 10500 फीट की ऊंचाई पर है देश की आखिरी चाय की दुकान, सबसे बड़ी खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2022, 12:16 PM IST

India Last Tea Shop: देश के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट को रिट्वीट कर इस दुकान की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के जरिए आप इस गांव के बारे में जान सकते हैं। इस चाय की दुकान की सबसे खास बात यह है कि इसके काउंटर पर UPI बारकोड रखा हुआ दिखाई दे रहा है।

Image

देश की आखिरी चाय की दुकान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • धरती से 10500 फीट की ऊंचाई पर चाय की दुकान
  • आनंद महिंद्रा ने तस्वीरें ट्वीट कर भेजा सलाम
  • खासियत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

India Last Tea Shop: हमारे देश में कई ऐसी आश्चर्यचकित करने वाली जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश में एक ऐसी चाय की दुकान है, जो धरती से 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे देश की आखिरी चाय की दुकान कहा जा रहा है। इस चाय की दुकान की सबसे खास बात यह है कि इसके काउंटर पर UPI बारकोड रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यह है कि इतनी ऊंचाई पर भी आप 'डिजिटल पेमेंट' कर सकते हैं।

देश की सबसे आखिरी चाय की दुकान

इस चाय की दुकान को देखकर कह सकते हैं कि यह डिजिटल इंडिया (Digital India) का बेहतरीन उदाहरण है। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले और देश के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट को रिट्वीट कर इस दुकान की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के जरिए आप इस गांव के बारे में जान सकते हैं। यह गांव मणिफद्रपुरी (माणा), ब्यास गुफा श्री बद्रीनाथ पर स्थित है। आनंद महिंद्रा ने इन तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दुकान को अपना सलाम भेजा है। देखें तस्वीर-

आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में सबसे ऊंचाई पर बने और देश की सबसे आखिरी चाय की दुकान पर UPI पेमेंट (UPI Payment) की सुविधा दिखाई गई है। आनंद महिंद्रा ने अपने कैप्शन में लिखा, 'एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। यह तस्वीर भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम के दायरे और पैमाने को दर्शाती है, जय हो!' बता दें कि एक ट्विटर यूजर ने 3 नवंबर को उत्तराखंड स्थित करीब 10,500 फीट की ऊंचाई वाले एक गांव में मौजूद इस चाय की दुकान की तस्वीरें लोगों के साथ शेयर की थी। आप चाय की दुकान पर लिखा देख सकते हैं 'भारत की आखिरी चाय की दुकान'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article