वायरल न्यूज़

Husband Wife Video: सपने में भी नहीं सोचा पत्नी ने पति को दिया ऐसा गिफ्ट, वायरल हुआ नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 1, 2025, 01:35 PM IST

Husband Wife Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पत्नी ने पति को ऐसा चौंकाने वाला गिफ्ट दिया, जिसके बार में उसने शायद ही कभी सपने में भी सोचा होगा। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Image

पत्नी ने पति को दिया कभी ना भूलने वाला गिफ्ट। (Photo/Twitter)

Husband Wife Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर बेहद खुशी होती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो बेहद खूबसूरत होने वाला है। वीडियो उस पत्नी से जुड़ा है जिसने अपने पति को ऐसा आश्चर्यजनक गिफ्ट दिया, जिसके बारे में उसने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी।

पत्नी ने पति को दिया गिफ्ट

पति-पत्नी का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है पति अपने परिवार के साथ बाइक शोरूम में पहुंचा है। यहां पति शोरूम में बाइक देखता है। इधर शोरूम का कर्मचारी उसे बाइक की कीमत और अन्य जानकारी देता है। इसमें पति का ध्यान सबकुछ समझने पर होता है कि तभी पीछे पत्नी उसके करीब बहुंचती है।

गिफ्ट देखकर निकल आए आंसू

पत्नी कुर्सी पर बैठे पति को हाथ में एक गिफ्ट बॉक्स देती है। पति अभी तक भी कुछ नहीं समझ पाता है। मगर एकाएक उसने जैसे ही गिफ्ट बॉक्स खोलकर देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ है। बॉक्स में उस बाइक की चाबी थी जिसे वो अभी सिर्फ खरीदने के बारे में सोच रहा था। फ्रेम में आगे देखेंगे पत्नी से इतना प्यारा गिफ्ट देखने के बाद पति की आंखें नम हो गईं।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

वायरल वीडियो एक्स पर @theboysthing07 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article