आपने ड्राइवर्स तो एक से एक एक्पर्ट देखे होंगे लेकिन इस ड्राइवर की बात ही कुछ और है। जिसके साहस और ड्राइविंग स्किल्स की वजह से एक पिकअप बिना कोई पुल के खाई पार कर गई। जी हां, इस मंझे हुए ड्राइवर ने पतली-पतली पाइपों के सहारे एक भारी-भरकम पिकअप वाहन को गहरी खाई पार करा दी।
लोहे के पाइप के सहारे पार कर गया खाई
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पहाड़ी रास्ते में बीचों-बीच गहरी खाई है। जिसे पार करने के लिए पतले-पतले लोहे के पाइपों को बिछाया गया है। जिन पर सिर्फ पैदल चलकर ही उसे पार किया जा सकता है। मगर पैदल पार करने वालों के लिए भी यह किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे में एक पिकअप वाहन के ड्राइवर ने इन्हीं पाइपों के सहारे अपने वाहन को काई पार करा दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग ड्राइवर को दिशा-निर्देश दे रहे हैं कि गाड़ी को कैसे धीरे-धीरे आगे सरकाते हुए बढ़ना है। ड्राइवर ठीक वैसे ही अपनी गाड़ी को लिए आगे बढ़ रहा है और कुछ ही सेकेंड में वह अपना वाहन लेकर खाई को पार कर लेता है।
ड्राइवर के हिम्मत को लोगों ने किया सलाम
यह वीडियो हमाचले का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tomarshab471 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हए लिखा, "दिल से सैल्यूट है इस ड्राइवर को, बड़ा हैवी ड्राइवर निकला, चला वो रहा था और डर के मारे सांसें हमारी अटक गई।" दूसरे ने लिखा, "पक्का ड्राइवर हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड का होगा, तभी इतने सुरक्षित तरीके से गाड़ी को निकाल लिया।" तीसरे ने लिखा, "इतनी क्या मजबूरी थी, जो इस रास्ते से ही गुजरना था इन्हें।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
