वायरल न्यूज़

नीम के पेड़ की ऐसी कटिंग कभी देखी है क्या, इस लड़के की कलाकारी देख आप भी हो जाएंगे फैन

सोशल मीडिया पर इस समय नीम के पेड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इस पेड़ की अनोखी डिजाइन से कटिंग हो रही है। वीडियो में दिख रहा शख्स बड़े कैंची से नीम के पेड़ को खूबसूरत आकार दे रहा है। 25 सेकंड के इस वीडियो को देखकर अब यूजर्स भी हैरान हैं।

Image

नीम के पेड़ की ऐसी कटिंग कभी देखी है क्या, वीडियो वायरल (फोटो: X/@Kapil_Jyani_)

आप सभी ने अपने घर के आसपास नीम के पेड़ को तो जरूर देखा होगा, लेकिन इस समय जो नीम का पेड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस तरह के पेड़ को शायद ही आपमें से किसी ने पहले कभी देखा हो। इस वीडियो में आपको सफेद धारीदार कुर्ता, नीली जींस, पैरों में चप्पल और हाथों में एक बड़ी सी कैंची लिए एक शख्स नीम के पेड़ की टहनियों और पत्तों को काटता हुआ आपको दिखाई दे रहा होगा।

25 सेकंड के इस वायरल वीडियो से इंटरनेट यूजर्स की नजरें हट नहीं रही हैं। आप भी वीडियो देखकर यही सोचेंगे ऐसा भी हो सकता है? ये कभी सोचा नहीं था। वीडियो के कमेंट्स में लोग पूछ रहे हैं कि रेट क्या है, मिस्त्री कहां मिलेगा? इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रकृति से छेड़छाड़ को गलत बता रहे हैं।

पेड़ का बन गया शानदार डिजाइन

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर Kapil_Jyani_ नामक आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद कैप्शन में लिखा है: 'नीम के पेड़, गांवों में लगभग सभी के घर पर होते ही हैं, इस भाई ने नीम के पेड़ की शानदार डिजाइन से कटिंग की है। मन कर रहा है कि गांव में अपने नीम के पेड़ों की भी ऐसी अलग अलग डिज़ाइन से कटिंग करवाई जाए।' इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

पहले ने लिखा: "बहुत शानदार, आजकल लोग विदेशी किस्म के पौधे लगाकर खूब मेहनत करते हैं लेकिन राजस्थान के जलवायु अनुसार नीम का पेड़ सबसे अधिक अनुकूल वातावरण में तैयार हो जाता है और कम मेहनत व बहुत उपयोगी पेड़ है", यह गलत है, इस तरह किसी फलते-फुलते पेड़ को काटना छांटना पाप है। यह प्रकृति के खिलाफ अत्याचार है, ऊपर वाला सब देख रहा है। समयानुसार वह इसकी सजा भी देगा।", तीसरे ने लिखा: "ये भाई ने तो कमाल कर दिया, पेड़ को आर्ट पीस बना दिया"। इस वीडियो को अब तक एक लाख 41 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article