वायरल न्यूज़

Hathi Ka Video: हाथी बना ट्रैफिक हवलदार...सड़क पर मचाया ऐसा तांडव देखकर थर्रा गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 23, 2023, 10:09 AM IST

Hathi Ka Hamla Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज ने बाजार में जमकर तांडव मचाया। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

गजराज का तांडव, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गजराज का खतरनाक अंदाज
  • बाजार जमकर मचाया तांडव
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Hathi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों का ऐसा रंग-रूप देखने को मिल जाता है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। हाथी का एक ऐसा ही अनोखा वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें वो 'ट्रैफिक हवलदार' बनकर रोड पर खड़ी गाड़ियों को रौंद रहा है। गजराज के इस विकराल रूप को देखकर लोग दंग रह गए और इधर-उधर भागने लगे।

वैसे तो गजराज का स्वभाव शांत होता है। लेकिन, जब वो तांडव मचाता है तो हाहाकार मच जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Hathi Ka Viral Video) में हाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। वीडियो (Elephant Video) में आप देख सकते हैं एक दुकान के बाहर साइकिल और स्कूटी रोड पर खड़ी है। वहीं, कुछ लोग दुकान में सामान ले रहे हैं। अचानक दुकान पर भय का माहौल बन जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं, क्योंकि, वहां गजराज की एंट्री हो जाती है। आप देख सकते हैं किस तरह गजराज दुकान पर पहुंचता है और रोड पर खड़ी साइकिल और स्कूटी को रौंदते हुए निकल जाता है। कुछ समय के लिए वहां का नजारा काफी अलग हो जाता है।

हाथी का तांडव

वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। हाथी का अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'repto_pedia_3004' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, पांच लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है गजराज को स्कूटी चाहिए थी कुछ समय के लिए'। एक ने लिखा, 'वीडियो देखकर मजा आ गया भाई'। तो आपको हाथी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article